Top News

पोषण पखवाड़े में किया गया अन्नप्रासन व गोंदभराई

पोषण पखवाड़े में किया गया अन्नप्रासन व गोंदभराई

करहां (मऊ) : बाल विकास परियोजना विभाग के तत्वाधान व जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत 08 से 22 अप्रैल के बीच पोषण जागरुकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस क्रम में मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय वलीदपुर मठिया में पोषण व संरक्षण विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीडीपीओ संजीव कुमार ने बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के उपाय सुझाये एवं 07 महिलाओं की गोंदभराई व 07 बच्चों का अन्नप्रासन कराया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों व एएनएम बहनों द्वारा विविध पोषक स्टाल लगाया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शमां बांध दिया।

सीडीपीओ संजीव कुमार ने पोषण पखवाड़े की मुख्य चार गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कहा कि शिशु के गर्भावस्था से लेकर पहले दो वर्षों अर्थात 1000 दिवसों में पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिये। उन्होंने बच्चों को मोटापे से बचाने,  कुपोषण प्रबंधन व लाभार्थियों के लोकप्रियकरण व क्रियान्वयन पर बल दिया। कहा कि गर्भावस्था के दौरान सही पोषण ही अच्छे शिशुओं के जन्म में सहायक होते हैं और उनके स्वास्थ्य परिणाम भी बेहतर होते हैं। इसके लिए पालक की आय में वृद्धि आवश्यक है, क्योंकि बचपन में पोषण, बच्चों के माता-पिता की उत्पादकता व मानसिक आर्थिक क्षमता पर भी निर्भर करता है।

इस कार्यक्रम में वलीदपुर नगर पंचायत के ईओ अर्जुन कुमार, सभासद जावेद अहमद व लालसा कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर रामबदन, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामकुंवर यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, समाजसेवी रामचंद्र, मुख्य सेविका विभा श्रीवास्तव, गायत्री सिंह, शांति देवी सहित अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, एएनएम बहनों, गर्भवती व धात्री महिलाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post