Top News

पंचदेव मंदिर पर अनुराग कश्यप की बुद्धि शुद्धि के लिए हुआ हवन

पंचदेव मंदिर पर अनुराग कश्यप की बुद्धि शुद्धि के लिए हुआ हवन

कुंठित मानसिकता से ग्रसित हैं अनुराग कश्यप : ऋषिकेश पांडेय

मऊ। नगर क्षेत्र के चंद्रभानपुर में स्थित पंचदेव मंदिर पर सोमवार की सायं ब्राह्मण विकास परिषद के जनपद कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण जाति पर किए गए अनर्गल बयान पर रोष प्रकट करते हुए उसकी बुद्धि को शुद्ध करने के उद्देश्य से हवन भी किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि यह अजीब विडंबना है कि अनुराग कश्यप जैसा व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दे रहा है। इतिहास गवाह है कि जब जब आसुरी प्रवृत्ति के लोगों ने ब्राह्मणों पर अत्याचार किया है तब तब उनका पतन हुआ है। अब अनुराग कश्यप ने यह हिमाकत की है, इसका परिणाम बड़ा बुरा होगा।

संगठन के महामंत्री संजय त्रिपाठी ने कहा कि अनुराग कश्यप का बयान उनकी नीच बुद्धि को दर्शाता है, भले ही उनके नाम में महर्षि कश्यप जुड़े हैं लेकिन उनके विचार किसी चांडाल से कम नहीं है।संगठन के संरक्षक रामजी उपाध्याय ने रोष जताते हुए कहा कि देश और समाज को दिशा देने वाले विप्र समाज के प्रति ऐसी धारणा पालने वाले व्यक्ति को आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी।

ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के प्रवक्ता पंडित मुरली मनोहर मिश्रा जी ने बताया कि ब्राह्मण को भूसूर कहा गया है, पृथ्वी का देवता अगर ब्राह्मण का कहीं अपमान होगा ,तो पृथ्वी पर कोई सुरक्षित नहीं रह पाएगा।

अनुराग कश्यप की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए पंडित मूरली मनोहर मिश्रा ने हवन का कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष परदहा रमाकांत तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महेश एवं अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post