Top News

अज्ञात कारणों से फसल अवशेषों में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू


अज्ञात कारणों से फसल अवशेषों में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के करहां मार्ग पर जमुई गांव स्थित सिवान के फसल अवशेषों में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। तेज पछुवां हवा के कारण यह आग तेज गति से सड़क किनारे झाड़ियों व पेड़ पौधों में फैल गयी और उसकी तपन से करहां-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग से राहगीरों का गुजरना मुश्किल होने लगा।


सड़क से गुजर रहे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों, ट्रैक्टर-रोटावेटर सहित दमकल कर्मियों को बुलाया और सबके प्रयास से लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस आग से  फसल आदि का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन यदि आग सड़क किनारे लगे बड़े पेड़ों में पकड़ लेती तो जमुई गांव के अनेक घर आग की जद में आ सकते थे।


दोपहर 11:30 जमुई स्कूल की तरफ से आग की लपटें शुरू हुई जो शीघ्र ही 6-7 बीघे की फसल अवशेषों में फैल गयी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम भी यहां थोड़े देर तक आग लगी थी, जिसे शीघ्र बुझा लिया गया था। पुलिसकर्मियों, दमकलकर्मियों व ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर नियंत्रण कर लिया और किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post