Top News

धूमधाम से मना एक्सिस बैंक का स्थापना दिवस, हुई संगोष्ठी

धूमधाम से मना एक्सिस बैंक का स्थापना दिवस, हुई संगोष्ठी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित एक्सिस बैंक का गुरुवार को धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक ग्राहक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में ग्राहकों बताया गया। साथ ही साथ बैंक के नियमों को भी शाखा प्रबंधक द्वारा जागरूक कर बताया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड एवं सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर कुँवर अनुराग सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्थापना दिवस का केक काटकर खुशियां मनाई गईं।

लिबर्टी कलेक्टर हेड राहुल गुप्ता द्वारा ग्राहकों को जागरुक करते हुए बैंक से संबंधित नियमों, शर्तो,  लोन, खाता खोलना, डिपॉजिट सहित सरकार द्वारा चलाई जा जा रही दर्जनों योजनाओं का लाभ कैसे जनता तक पहुंचे इसके बारे में विस्तार पूर्वक जागरुक करते हुए बताया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अनुरंजन सिंह ने विस्तार से संचालित योजनाओं को बताया।

इस मौके पर सद्दाम खां, सरवर हबीब, हरिओम सिंह, विवेक सिंह, हर्षित मिश्र, चंद्रभूषण सिंह, अल्लास अहमद, शक्ति भूषण, निशांत कुशवाहा, राशिद अहमद सहित अनेक सम्मानित बैंक खाता धारक उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post