Top News

शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय टड़वां चौबेपुर में गुरुवार को शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव, विदाई व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं के टापर छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्राफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतीथि के रुप मे कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सावित्री देवी ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य, देशभक्ति गीत, शिक्षा गीत, नृत्य नाटिका, स्कूल चलो नृत्य, डांडिया नृत्य, लोकनृत्य आदि विभिन्न प्रस्तुतियों से आये हुये बड़ी संख्या में अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय की अध्यापिका सदफ यास्मीन ने मुख्य अतिथि सहित गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।

जनपद के एसआरजी संजय कुमार तिवारी द्वारा अभिभावकों को सम्बोधित करते हुये आह्वान किया गया कि अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय समय से भेजें। बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों को गिनाते हुये  उन्होंने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने हेतु क्षेत्रीय अभिभावकों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सावित्री देवी द्वारा कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को अंक पत्र, मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

नोडल शिक्षक संकुल संतोष कुमार सिंह ने विशेष तौर पर विद्यालय से विदाई लेकर अगली कक्षा के लिए किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश ले रहे छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा आठ के बच्चों को सदफ यास्मीन एवं मुहम्मद अहमर ने विशेष भेंट देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र प्रताप सिंह व आभार प्रदर्शन प्रधानाध्यापक हरिलाल यादव ने किया। समवेत स्वर में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post