अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की संगठनात्मक बैठक संपन्न
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत की संगठनात्मक बैठक करहां के गुरादरी मठ पर सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने समाज की मजबूती के लिए संगठन विस्तार पर जोर दिया।
ब्लाक अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने कहा कि हमें ब्लाक, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर तक अपने संगठन की टीम खड़ी करनी है। वर्तमान समय में सुनियोजित तरीके से हमारे समाज व समाज के महापुरुषों को बदनाम किया जा रहा है। इसके लिए हमें संगठन की शक्ति से लोंगों को जवाब देना है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर टिकी हुई है। इसलिए आप सभी का आह्वान है कि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़कर समाज को मजबूती प्रदान करें। कुशल संगठनकर्ता दयाप्रकाश सिंह तोमर ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यालय व कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। हमें मजबूत सामाजिक पकड़ वाले नेतृत्वकर्ताओं की जरुरत है।
इस मौके पर महाराणा प्रताप सेना के प्रांतीय सचिव नागेंद्र सिंह, संगठन के जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, संयोजक गोपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, कुणाल सिंह, तेजप्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, रितिक सिंह, कुँवर अजीत सिंह, गुरुप्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, विजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Post a Comment