बाल संसद के चुनाव में हेड गर्ल चुनी गई सानिया
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में शनिवार को शिक्षा सत्र 2025-26 के लिये बाल संसद का चुनाव सम्पन्न हुआ। प्रत्येक बच्चों के द्वारा डाले गये मतों की गिनती में सानिया को विद्यालय का हेड गर्ल चुन लिया गया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं के लिये मानिटर, कोषाध्यक्ष व मंत्री भी चुने गये। प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने चुने गये पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराते हुये शपथ दिलाई। सबने मिलकर बाल संसद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
चुनाव में हेड गर्ल सानिया के अलावा कक्षा-1 से जीनत, कक्षा-2 से इस्मा, कक्षा-3 से साक्षी, कक्षा-4 से नैना, कक्षा-5 से साजिदा, कक्षा-6 से सिमरन, कक्षा-7 से अंजली और कक्षा-8 से शबनम को मानिटर चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर रीना, सूरज, आयत व शिवानी तथा मंत्री पद पर इफा, संजना, पायल व हफीज़ा को चुना गया। सभी बाल पदाधिकारियों की विद्यालय में फ़ोटो लगाई गई।
चुनाव अधिकारी व सहायक अध्यापक राजीव मौर्य ने चुने गये बच्चों को विद्यालय की साफ-सफाई, सुंदरीकरण, गृहकार्य, प्रार्थना सभा के संचालन व कक्षाओं में चाक-डस्टर सहित मेधावी बच्चों की सूची बनाने संबंधी कार्यों के बारे में समझाया। सभी बच्चों को पूरी मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर नीलम दूबे, रामा राम, प्रियंका राय, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, गौतम विश्वकर्मा सहित अनेक अभिभावक व सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।


Post a Comment