अचानक टूटकर गिरा पुरानी छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचे परिजन
करहां (मऊ) : रानीपुर थानांतर्गत दरौरा गांव में चंद्रभान सिंह के घर पुरानी छत का प्लास्टर शनिवार की शाम पांच बजे अचानक भरभरा कर गिर गया। ठीक उसके नीचे कुछ ही देर पहले तख्त पर बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे परिवार के चार बालक-बालिकाएं बाल-बाल बच गये। बिजली कटने के कारण कुछ ही छण पहले वे सब उठे ही थे कि अचानक तेज आवाज के साथ प्लास्टर तख्त पर गिरा जिससे तख्त टूट गया। यदि बच्चे लाइट कटने की वजह से उठे नहीं होते तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।


Post a Comment