Top News

मुख्यमंत्री से मिलकर राणा प्रताप की प्रतिमा हेतु जताया आभार

मुख्यमंत्री से मिलकर राणा प्रताप की प्रतिमा हेतु जताया आभार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के देवलाश्रम देवलास में शासन द्वारा महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार प्रतिमा लगाने की स्वीकृति मिली है। इसके लिए लंबे समय से मांग कर रहे महाराणा प्रताप संस्कृति एवं सामाजिक नवचेतना संस्थान की तरफ से इस अभियान के अगुवा भदीड़ गांव निवासी इटावा में आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया ने शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही प्रतिमा लगाये जाने के बाद उनके कर कमलों द्वारा अनावरण का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने कार्य की सफलता हेतु शुभकामनाओं सहित लोकार्पण का आश्वासन दिया।

गौरतलब हो कि संगठन व क्षेत्रीय लोंगो द्वारा पिछले तीन वर्षों से देवलास के स्मारक स्थल पर महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा लगाये जाने की मांग की जा रही थी। अंततः बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन की संयुक्त सचिव उमा द्विवेदी ने बुधवार को संस्कृति निदेशालय को इस आशय का निर्देश पत्र निर्गत कर दिया। इसका क्षेत्र में बहुत स्वागत किया गया।

इसी क्रम में आईपीएस अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आभार जताया और उन्हें बताया कि उक्त स्थान पर 1984 में स्थापित पुरानी प्रतिमा का लोकार्पण उनके पूज्य ब्रह्मलीन गुरु व गोरक्ष पीठ के तत्कालीन महंत अवैद्यनाथ ने किया था। इसलिए क्षेत्रीय लोंगो की हार्दिक इच्छा है कि इस नवीन कांस्य प्रतिमा को लगाये जाने के बाद इसका लोकार्पण गोरक्ष पीठ के वर्तमान महंत व उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही करें। इस आग्रह पर मुख्यमंत्री ने हर्ष प्रकट करते हुये लोकार्पण का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post