बाल संसद का चुनाव सम्पन्न, सानिया बनी हेड गर्ल ऑफ स्कूल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में सत्र 2025-26 के लिए शनिवार को बाल संसद का चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें हेड गर्ल ऑफ़ स्कूल के लिए सानिया विजेता घोषित हुई। साथ ही हर क्लास के लिए कक्षा मॉनिटर, कोषाध्यक्ष और मंत्री का चुनाव भी हुआ। चुने गये नये पदाधिकारियों को उनके कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुये शपथ दिलाई गई। साथ ही उनका विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय में फोटो लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बाल संसद के हुए चुनाव में जीनत कक्षा 1, इस्मा कक्षा 2, साक्षी कक्षा 3, नैना कक्षा 4, साजिदा कक्षा 5, सिमरन कक्षा 6, अंजली कक्षा 7 और शबनम कक्षा 8 के लिए मॉनिटर नियुक्त हुई। कोषाध्यक्ष के लिए रीना, सूरज, आयत, शिवानी चयनित हुए। मंत्री पद के लिए इफ़ा, संजना, पायल, और हफ़िज़ा का चयन हुआ। कक्षावार बच्चों ने वोट डाल कर बाल पदाधिकारीयों का चयन किया।
सभी बाल पदाधिकारीयों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया गया। विद्यालय की साफ सफाई, सुंदरीकरण, गृहकार्य, प्रार्थना सभा सुचारू रूप से संचालित करना, क्लास रूम में चाक डस्टर चाक चौबंद रखना, मेधावी बच्चों की सूची बनाना आदि कार्यो की जानकारी देकर शपथ ग्रहण कराई गई। प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर तिवारी ने सभी बाल पदाधिकारीयों को शपथ दिलाकर शुभकामनाएं दिया। इस दौरान राजीव मौर्य, नीलिमा यादव, अभिषेक सरोज, नीलम दूबे, रामा राम, प्रियंका राय, गौतम विश्वकर्मा समेत सभी रसोईयां मां व सैकड़ो बच्चे इस मौजूद रहे।

Post a Comment