Top News

देवलास में लगेगी चेतक सवार महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा

देवलास में लगेगी चेतक सवार महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा

◆आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया का अथक प्रयास हुआ सफल

◆महाराणा प्रताप संस्कृति एवं सामाजिक नवचेतना संस्थान के अनुरोध पत्र पर जारी हुआ शासनादेश

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सुप्रसिद्ध धार्मिक, पौराणिक व सामाजिक स्थल देवलाश्रम देवलास में सनातन के धर्म ध्वजा वाहक, भारत राष्ट्र की आन, बान और स्वाभिमान के प्रतीक क्षत्रिय कुलभूषण, सिसोदिया वंशज महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। महाराणा प्रताप संस्कृति एवं सामाजिक नवचेतना संस्थान के तत्वाधान और स्थानीय भदीड़ गांव निवासी व इटावा में आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया के अथक प्रयासों से अब यहां 25 लाख की लागत से कांस्य प्रतिमा लगाये जाने हेतु उत्तर प्रदेश शासन से 07 मई को निर्देश पत्र संस्कृति मंत्रालय को निर्गत हो चुका है। इस सूचना से लंबे समय से इस मांग हेतु प्रयास कर रहे संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गयी है। लोंगो ने इसे 09 मई महाराणा प्रताप की जयंती उत्सव का उपहार माना है और आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही यह प्रतिमा स्थापित हो जायेगी।

बता दें कि देवलास जिले का एक प्रख्यात धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक स्थल है। इसे अंग्रेजो के आजमगढ़ गजेटियर के अनुसार अयोध्या का पूर्वी द्वार बताया गया है। किवदंतियों के अनुसार यहां भगवान राम भी रात्रि निवास कर चुके है। इस स्थान को राजा विक्रमादित्य एवं पांडवों से भी जोड़ कर देखा जाता है।

यहां प्राचीन चौखट, कोणार्क व लोलार्क की श्रेणी का बालार्क सूर्य मंदिर सहित सूर्यकुंड आज भी विद्यमान है। इस स्थान को महर्षि देवल मुनि की तपस्यास्थली के रुप में भी जाना जाता है। यहां अनेक समाजों के मंदिरों सहित क्षत्रिय समाज का महाराणा प्रताप स्मारक स्थल भी विद्यमान है। यहां 1984 में स्थापित व महंत अवैद्यनाथ के हाथों लोकार्पित महाराणा प्रताप की पुरानी प्रतिमा आज भी मौजूद है।

आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया ने क्षेत्रीय जनमानस की भावनाओं से अवगत कराते हुये जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा लगाने का अनुरोध पत्र दिया था। डीएम व एसपी ने इसे शासन में मंजूरी हेतु पत्र भेजवाया। इसी संदर्भ में 07 मई को शासन की संयुक्त सचिव उमा द्विवेदी ने संस्कृति मंत्रालय व निदेशालय को संस्तुति पत्र भेंजकर देवलास में महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा लगाने का शासनादेश जारी किया।

दूरभाष से बातचीत में आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया ने लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शासन प्रशासन के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है। बताया कि इस अभियान में देवकली देवलास के ग्राम प्रधान अभिषेक यादव, बरबोझी निवासी समाजसेवी चन्द्रविजय सिंह, विचार परिवार के शशांक, दिल्ली निवासी सौरभ, काछीकला निवासी वेदप्रकाश राय सहित भदीड़ गांव निवासी राघवेंद्र सिंह माखन, स्वदेश सिंह रौशन, अभिषेक सिंह टिंकू सहित सभी सहयोगियों का योगदान अतुलनीय है।

इस संदर्भ का शासनादेश जारी होने की सूचना पर संगठन के संरक्षक प्रहलाद सिंह, अध्यक्ष आर.पी. सिंह, महामंत्री भीष्मदेव सिंह ने शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया है। इसके अलावा इस कार्य मे लगे हुये ओमप्रकाश सिंह, उमाशंकर सिंह, आशुतोष सिंह, कृपानारायण सिंह, पुनीत सिंह, संतोष सिंह, ओमकार सिंह, सुनील सिंह, प्रमोद सिंह, अरविंद सिंह, रविप्रकाश सिंह, मुकेश सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुये एक दूसरे को बधाई दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post