Top News

बारा व देवलास में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती


बारा व देवलास में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती


◆देवलास में कांस्य प्रतिमा लगाने की स्वीकृति पर आईपीएस अनिल सिंह व मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद


◆महापुरुषों पर अनर्गल प्रलाप करने वालों से सावधान रहने का लिया संकल्प


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के बारा व देवलास में शुक्रवार को पूर्वाह्न महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जुटे लोंगो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा किया एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही देवलास में शासन की तरफ से चेतक पर सवार राणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा लगाये जाने की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुये इसके लिये आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बारा के पूर्व ग्राम प्रधान सुनील सिंह के नेतृत्व में सिकठिया-बारा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोंगो ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। सुनील सिंह में कहा कि महाराणा प्रताप सनातन धर्म के सजग प्रहरी व भारत राष्ट्र की आन, बान, शान व स्वाभिमान के प्रतीक हैं। इस समय कुछ लोग समाज में विभेद उत्पन्न करने के उद्देश्य से महापुरुषों पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। ऐसे लोंगों से बेहद सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी कीमत पर देश की एकता व अखंडता को हम सभी कमजोर नहीं होने देंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, सोनू सिंह, सुरेंद्र सिंह, विवेक सिंह, शैलेश सिंह, अनुज सिंह, दिव्यांशु आदि रहे।

देवलास स्थित स्मारक स्थल पर महाराणा प्रताप संस्कृति एवं सामाजिक नवचेतना संस्थान के संयुक्त मंत्री चंद्रविजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित किया गया। सबने मिलकर इस स्थल पर चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा लगाये जाने की स्वीकृति पर खुशी जाहिर की। साथ ही इसके लिए दिन-रात अथक प्रयास करने वाले भदीड़ गांव के मूल निवासी व इटावा के पीएसी में आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया व प्रतिमा की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान राघवेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि अनिल सिंह हम सबकी तरफ से शुक्रवार की शाम 04:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर औपचारिक रुप से धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। इस अवसर पर मुन्ना सिंह, कतवारु सिंह, पार्थ सिंह,  मानवेंद्र सिंह, शुभम सिंह, किशन, अमलेश आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post