माँ हर पल मेरे साथ : डॉ. कुँवर अनुराग सिंह
करहां (मऊ) : मेरी मां सरोज बाला सिंह एक सजग माता के साथ कुशक चिकित्सिका, गृहणी व सामाजिक उत्तरदायित्वों को पूर्ण करने वाली सक्षम महिला रही हैं। पिता डाक्टर हंसनाथ सिंह के स्वर्गवास के उपरांत मां-बाप दोनों का संयुक्त प्यार मां के आंचल में मिलता है। दरअसल मां-बाप के स्तीत्व का उन्हें गहरा एहसास होता है जिनके मां-बाप दुनियां में नहीं होते। इस कमी को हम सब मिलकर परिवार समाज में महसूस करते हैं। आज अवस्था अनुसार हमारी माताजी जिस तरह भी हैं वह हमारे लिए एक संसार की तरह है। मातृ दिवस पर दिल की गहराइयों से बधाई मां।
◆डाक्टर कुंवर अनुराग सिंह, प्रमोद मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल, करहां, मऊ

Post a Comment