Top News

संकरे कुएं में गिरा गोवंश, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

संकरे कुएं में गिरा गोवंश, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के ओटनी गांव स्थित एक संकरे व गहरे कुंएं में शुक्रवार भोर में एक बेसहारा गोवंश गिर गया। सुबह उसके चिल्लाने की आवाज़ सुन ग्रामीण इकट्ठा हुये और निकालने का प्रयास किये लेकिन भारी वजन के कारण निकाला नहीं जा सका। अंततः बुजुर्गो की राय पर पाइप लगाकर ट्यूवेल से कुंए में पानी भरा गया। इसके बाद तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से घायल बेसहारा गोवंश को रेस्क्यू किया गया।

ओटनी गांव के चौहान बस्ती में शिव मंदिर के पास एक पुराना लगभग 9 फिट चौड़ा व 40 फिट गहरा कुंआ है। भोर में रास्ते से जाते समय एक सांड़ उसमें गिरकर घायल हो गया। सुबह उसकी तेज आवाज सुन ग्रामीण युवक इकट्ठा हुये और अंततः कुंएं में पानी भरकर निकालने में सफलता प्राप्त किया।

बाहर निकालकर चोट पर दवा लगाई एवं बेसहारा गोवंश को चारा-पानी खिलाया। रेस्क्यू में मुकेश चौहान, रवि चौहान, अनिल चौहान, मनोज गुप्ता, कतवारु चौहान, बबलू चौहान, श्रीकांत चौहान, सत्यम चौहान, अजय चौहान आदि दर्जनों उत्साही युवकों ने सहयोग किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post