रामजानकी मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर शुरु हुआ मानस पाठ
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के भतड़ी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ शुरु हुआ। इस मौके पर विग्रहों का भव्य श्रृंगार पूर्वक महाआरती की गई। मंगलवार को मानस पाठ की पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण व महाभंडारे का आयोजन किया गया है।
बता दें कि आसपास के दर्जन भर गांवों की पवित्र आस्था और विश्वास का केंद्र बनी इस कुटिया के महंत रामकमल दास महाराज हैं। उनकी इच्छा पर पुजारी विजय दास व प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व संयोजक नवीन यादव की देखरेख में उक्त कार्यक्रम किया जा रहा है। मनमोहक विग्रहों के श्रृंगार के साथ ही भक्तजन रामचरित मानस का अखण्ड पाठ कर रहे हैं। वैदिक ब्राह्मण अनिरुद्ध पांडेय ने यजमान कमलदास के हाथों विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराके मानस पाठ की शुरुआत कराई। मंगलवार को 11 बजे दिन से विशाल भंडारे के आयोजन में हजारों क्षेत्रीय श्रद्धालुभक्त भाग लेंगे।
इस मौके पर परासी ग्रामप्रधान बृजनाथ सिंह, भतड़ी के पूर्व ग्रामप्रधान दिवाकर यादव, वर्तमान ग्रामप्रधान राजकुमार चौहान, नेवादा ग्रामप्रधान इंद्रराज यादव, प्रमोद सिंह, सुधाकर यादव भोला, वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र आदि दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Post a Comment