मशरूम विषयक कार्यक्रम में 20 प्रशिक्षार्थीयों को किया गया सम्मानित
मऊ। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवम् प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी, मऊ में आज दिनांक 21/07/2025 को पांच दिवसीय रोजगार परक प्रशिक्षण मशरुम उत्पादन एक लाभकारी व्यवसाय विषय पर 20 प्रशिक्षार्थी को प्रमाण पत्र देते हुए समापन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मशरूम की खेती के माध्यम से प्रशिक्षार्थी में स्वरोजगार के अवसर को प्रदान कराना था।
इस प्रशिक्षण के दौरान कार्यक्रम समन्वय डॉ सुमित गुप्ता ने मशरूम खेती को एक लाभदायक उद्यम के रुप में प्रस्तुत किया और उनको स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डॉ गुप्ता ने मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक खेती के बारे में सिखाया। इसी कड़ी में केंद्र पर प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल माध्यम से राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, बिहार के वैज्ञानिक डॉ राहुल राजपूत ने भी मशरूम के बारे में जानकारी दी । प्रशिक्षण में मशरूम की वैज्ञानिक खेती के साथ साथ मूल्य संवर्धन और मशरूम के पुनर्चक्रण द्वारा अतिरिक्त आय अर्जन करने की जानकारी भी दी गई।
इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में केंद्र के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह और अन्य वैज्ञानिक डॉ अंगद प्रसाद, डॉ जितेन्द्र कुशवाहा, डॉ प्रशांत, डॉ आकांक्षा सिंह, इंजीनियर आलोक, कार्यालय अधीक्षक श्री रितंजय कुमार सिंह की भागीदारी रही ।

Post a Comment