Top News

कोर्ट के आदेश पर नल के विवाद में 7 लोंगो पर मारपीट का केस दर्ज

कोर्ट के आदेश पर नल के विवाद में 7 लोंगो पर मारपीट का केस दर्ज

करहां (मऊ) : रानीपुर थानांतर्गत शमशाबाद गांव में नल के विवाद में दो बार हुई मारपीट को लेकर कोर्ट के आदेश पर सात लोंगो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रविवार को केस दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी में गांव निवासिनी विद्या देवी ने आरोप लगाया है कि 9 जून 2024 को रात में 8 बजे विपक्षी गांव निवासी रामविजय, दुर्गविजय, विनोद, उमेश, रामदुलारे, चंदन, प्रदीप ने घर में गाली-गलौज करते हुए घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें पीड़ित सहित पति, सास और एक अन्य महिला घायल हो गई। उन लोंगो ने मड़ई व दीवाल गिरा दिया तथा ईंट उठा ले गए। पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई बल्कि उल्टे पीड़ित के ऊपर केस दर्ज कर दिया गया।

11 जून 2024 को दूसरी बार उक्त लोंगो ने घर मे घुसकर गाली-गलौज व अश्लील शब्दो का प्रयोग करने लगे। पीड़ित ने परिवार सहित भागकर जान बचाई। जिलाधिकारी के आदेश पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। स्थानीय थाना व पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post