विधि-विधान पूर्वक स्थापित हुए शिव परिवार व राम दरबार के विग्रह
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर में जीर्णोद्धार हुए मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को विधि-विधान पूर्वक शिव परिवार व राम दरबार के विग्रहों की स्थापना की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हवन-पूजन, पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गांव के आचार्य पुरोहित घरभरन पांडेय ने मुख्य यजमान सुक्खू चौहान के हाथों वैदिक रीति से शिवजी, गणेश, कार्तिकेय, नंदी, राम, जानकी, लक्ष्मण व हनुमान लला के मनोहारी विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई। मुख्य आयोजक राजनाथ चौहान ने बताया कि यहां खंडित हो चुके विग्रह के स्थान पर गांव निवासी व्यवसायी कैलाश चौहान व ग्रामवासियों के सहयोग से नई मूर्तियों की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर श्याम बहादुर, कंचन, रामकेवल, अशरफी देवी, इंदू देवी, रामनवल चौहान, बहादुर, माधुरी देवी, वीरेंद्र चौहान, मालती देवी, विश्वनाथ चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।




Post a Comment