अधेड़ महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास, बचाई गई जान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के प्रसिद्ध गुरादरी मठ के पवित्र जलाशय में सोमवार की भोर में 04 बजे के करीब एक अधेड़ महिला ने आत्महत्या की नीयत से छलांग लगा दी। पानी में डूबती महिला की आवाज सुन घाट किनारे टहल रहे लालचंद, शिवा मद्धेशिया आदि नागरिकों ने फौरन कूदकर महिला की जान बचाई और बाहर निकाला। टहल रही कुछ अन्य महिलाओं के काफी समझाने-बुझाने और पूछने पर उसने अपना नाम पता बताया।
अधेड़ महिला की पहचान 52 वर्षीय संजाफी देवी पत्नी फूलचंद निवासिनी नगपुर थाना रानीपुर के रुप में हुई। उसने बताया कि वह गृह कलह से ऊबकर आत्महत्या करने गयी थी। ग्रामवासियों ने बताया कि रविवार देर शाम उस महिला का अपनी बहू से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। करहां निवासी सत्यनारायण गुप्ता, राहुल मद्धेशिया व अन्य नागरिकों ने महिला को समझा बुझाकर ले जाकर उसके परिवार के हवाले कर दिया।



Post a Comment