Top News

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : विनय कुमार

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : विनय कुमार


◆जन्म जयंती पर भांटीकला में संगोष्ठी का हुआ आयोजन


◆अनुसूचित आयोग के सदस्य विनय कुमार रहे मुख्य अतिथि


करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल द्वारा ग्राम पंचायत भांटीकला में रविवार को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला-फूल अर्पित कर नमन किया एवं उनके बलिदान को याद किया। कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।


उत्तर प्रदेश अनुसूचित आयोग के सदस्य विनय कुमार ने कहा कि डा. मुखर्जी का देश की एकता और अखंडता में अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने एक देश, एक विधान के सिद्धांत के लिए जो बलिदान दिया, वही आज के भारत की नींव बना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोंगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए डाक्टर मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनकी स्मृति में पौधरोपण किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। संगोष्ठी में महामंत्री रितिक सिंह, अंकित सरोज, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री प्रभाकर राय, आशीष चौधरी, सरोज पांडेय, मुकेश सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, चंद्रभान सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह मिंटू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन करहां युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post