Top News

तहसील दिवस में आई 113 शिकायतों में 02 का हुआ निस्तारण


तहसील दिवस में आई 113 शिकायतों में 02 का हुआ निस्तारण

मऊ। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह ने की। इस दौरान उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह और तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पांडे ने भी मौके पर मौजूद रहकर जन शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 113 जन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल दो मामलों का मौके पर ही समाधान किया जा सका। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 73 मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे। इसके अलावा 31 मामले पुलिस विभाग, 2-2 मामले विद्युत विभाग, नगर पंचायत और विकास विभाग से संबंधित रहे। वहीं अन्य विभागों से 3 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसे संबंधित विभागों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण का दिया गया निर्देश..

अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र समाधान प्रदान करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लें और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करता है। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को समाधान दिवस जैसे प्लेटफॉर्म पर रखकर सक्रिय भागीदारी करें।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी व कर्मचारी..

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि, क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्रा, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, स्टेनो विपिन कुमार, पेशकार आशुतोष सहित प्रशासनिक अमले की सक्रिय मौजूदगी रही। इसके अतिरिक्त कानूनगो पारस पासी, अगस्त राम, मतीन खान, राजेश राम और लेखपाल आशीष यादव, सुधाकर प्रसाद, सुजीत शर्मा, सौरभ राय, विवेक सिंह, अरविंद पांडे, नागेंद्र सिंह, अमित सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post