Top News

महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर सभागार का निर्माण शुरु

महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर सभागार का निर्माण शुरु

•भदीड़ गांव निवासी आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया ने की शुरुआत

•चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा हेतु बनेगा चबूतरा

•देवलास के अन्य धार्मिक मंदिरों का भी होगा कायाकल्प

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर 100 व्यक्तियों की क्षमता हेतु सभागार का निर्माण कार्य शुरु हो गया है। भदीड़ गांव निवासी आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया ने सोमवार देर शाम नींव पूजन कर दीप जलाकर कार्य की शुरुआत कराई।

सिसोदिया संघ के तत्वाधान में देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से 25 लाख की लागत से कांस्य प्रतिमा लगनी है। इसके लिए चबूतरा और एक सभागार का निर्माण होना था, जो शुरु हो गया। सिसोदिया संघ के संयुक्त मंत्री चंद्रविजय सिंह ने बताया कि भदीड़ गांव निवासी और ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह के प्रयासों से देवलास स्थित दर्जन भर मंदिरों का जीर्णोद्धार व कायाकल्प कराया जायेगा। यह कार्य आगामी मंगलवार से प्रारंभ हो जायेगा।

इस अवसर पर कतवारु सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया, पिंटू सिंह, अमलेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, मिंटू सिंह, अभिषेक सिंह टिंकू, पार्थ सिंह सहित अनेक क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post