Top News

संकल्प अनुसार पूरा किया गया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक

संकल्प अनुसार पूरा किया गया पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक


•शमशाबाद में चल रही रुद्रचंडी महायज्ञ का आठवां दिन

•बुधवार को होगी पूर्णाहुति, गुरुवार को भंडारा

करहां (मऊ) : क्षेत्र के शमशाबाद स्थित स्वयंभू शिव मंदिर के प्रांगण में चल रही नौदिवसीय श्री रुद्रचंडी महायज्ञ के आठवें दिन संकल्प अनुसार सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अर्चन व रुद्राभिषेक पूर्ण कर लिया गया। बुधवार को मध्याह्न काल में हवन-पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण किया जायेगा जबकि गुरुवार को भव्य भंडारे का आयोजन होगा।

यज्ञाचार्य जनार्दनाचार्य महाराज ने समस्त सहयोगियों संग यज्ञ मंडप में नौ यजमानों से सपत्निक शुक्ल यजुर्वेद अंतर्गत रुद्राष्टाध्यायी के वेद मंत्रों से रुद्राभिषेक सम्पन्न कराकर महाआरती करवाई। इसके पूर्व वेदी पूजन, रुद्र-चंडी पाठ और हवन का कार्य कराया गया।

सांयकाल रामकथा के दौरान कथाप्रवक्ता जगदीशाचार्य महाराज ने सीता हरण सहित सभी रावण सहित सभी राक्षसों के वध की कथा सुनाई। कहा कि धरती पर जब-जब अनाचार, दुराचार, व्यभिचार, अत्याचार अपने चरम पर होता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर उनका सर्वनाश करते हैं। इस अवसर पर मुख्य यजमानों सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post