देवलास में सभागार का निर्माण शुरु, आईपीएस अनिल सिंह ने की शुरुआत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सुप्रसिद्ध धार्मिक, पौराणिक, सामाजिक व सांस्कृतिक स्थल देवलास की पुण्य भूमि पर सौ व्यक्तियों के बैठने लायक सभागार का निर्माण कार्य शुरु हो गया है। महाराणा प्रताप स्मारक स्थल पर आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया ने सावन के अंतिम सोमवार की देर शाम नींव पर पूजन-अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्य की शुरुआत कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शीघ्र ही यहां 60×50 फिट का एक सभागार और 25 लाख की लागत वाली चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा के लिए चबूतरा का निर्माण किया जाएगा। कुछ दिनों पूर्व ही भदीड़ गांव निवासी यूथ आईकॉन व ग्रेटर नोएडा में जिम्स इंस्टीट्यूट के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह रौशन ने उक्त निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया था। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि अगले मंगलवार से देवलास के लगभग दर्जन भर सामाजिक व धार्मिक मंदिरों का सुंदरीकरण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।
इस मौके पर चन्द्रविजय सिंह सिसोदिया, कतवारू सिंह, राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, अमलेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, पिंटू सिंह, मिंटू सिंह, टिंकू सिंह, पार्थ सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।





Post a Comment