अति लघुशाखा में लूट की घटना में 03 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के चकजाफ़री में मंगलवार मध्याह्न यूनियन बैंक की अति लघु शाखा में हुई 49 हजार रुपये की लूट के संबंध में पीड़ित ने तीन अज्ञात बादमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल व छानबीन में लगी है।
दर्ज प्राथमिकी में अखिलेश कुमार पुत्र बालकृष्ण निवासी चकजाफ़री ने बताया है कि मंगलवार दिन में 12 बजे के करीब मेरा भतीजा राकेश अति लघु शाखा पर मौजूद था। इसी समय काले रंग की गाड़ी से तीन अज्ञात व्यक्ति आए, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़ा था, जबकि दो व्यक्ति अंदर आकर 49000 रुपया छीनकर भाग गए।

Post a Comment