50 मीटर प्रोन शूटिंग के स्टेट चैंपियन को किया गया सम्मानित
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी 14 वर्षीय सूर्यप्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र भूषण प्रताप सिंह ने पिछले दिनों राजस्थान के जयपुर में आयोजित स्टेट लेवल की 50 मीटर प्रोन शूटिंग के चैंपियन बने थे। चैंपियनशिप के तुरंत बाद परीक्षा होने के कारण उन्हें घर आना पड़ा था। वहां से पुरस्कार आने के उपरांत एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें मेडल व पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के केंद्र निदेशक अशोक पांडेय रहे। उन्होंने सूर्यप्रताप सिंह के पूर्वांचल शूटिंग अकादमी के कोच सत्यम सिंह के साथ उन्हें गोल्ड मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके आगामी उज़्ज़वल भविष्य की कामना की। कहा कि मात्र 14 वर्ष की उम्र और मात्र एक वर्ष के प्रशिक्षण में स्टेट लेवल का गोल्ड मेडल हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। यदि इन्हें अच्छा प्रशिक्षण व माहौल प्रदान किया जाय तो निश्चित रुप से यह आगे चलकर ओलंपिक में पदक प्राप्त कर पूरे देश का नाम रौशन करेंगे।
इस दौरान अर्जुन प्रताप सिंह, उत्कर्ष वर्मा, शशांक त्रिपाठी आदि को भी सम्मानित किया गया। संचालन प्रियदर्शी गौतम ने किया। इस अवसर पर अनंता सिसोदिया, नागेन्द्र भूषण सिंह, आर्यन सिंह, अभ्युदय, हिमांशु वर्मा, आदित्य विक्रम सिंह आजमगढ़, नीरज सिंह, खुशी कुमारी आदि दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

Post a Comment