थानाध्यक्ष ने आवेदक को 20 हजार रुपये की मोबाइल किया सुपुर्द
करहां (मऊ) : रानीपुर पुलिस व साइबर टीम ने बुधवार को एक आवेदक की गुम हुई 20 हजार रुपए की मोबाइल बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया। मोबाइल पाकर आवेदक के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उसने पुलिस टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में आगाह रहने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की।
सीसीटीएनएस व साइबर पोर्टल पर दर्ज गुमशुदगी के आधार पर साइबर सेल प्रभारी अब्दुल रब अंसारी ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कर रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया। बरामद मोबाइल बुधवार को आवेदक सगीर अहमद निवासी अतरारी थाना मुहम्मदाबाद गोहना को बुलाकर थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment