Top News

मीना मेला में मनाया गया जन्मदिवस, पदाधिकारियों को किया गया पुरस्कृत

मीना मेला में मनाया गया जन्मदिवस, पदाधिकारियों को किया गया पुरस्कृत

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र रानीपुर के पीएमश्री विद्यालय सुल्तानीपुर में मीना मंच के तत्वाधान में बुधवार को मीना का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर शैक्षिक संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीना मंच के पदाधिकारी बच्चों को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि चिरैयाकोट थाने की उपनिरीक्षक अंजली पांडेय व विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक हरेंद्र कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों की प्रस्तुति को सराहते हुए अतिथियों ने कहा कि मीना मंच के जरिए बालिकाओं में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समानता की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम ने मीना मंच की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक जागरुकता जगाने का एक सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में मीना मंच की अध्यक्ष अंकिता कुमारी, उपाध्यक्ष अन्नू यादव सहित समस्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया, ग्रामप्रधान रामअधार यादव, पूर्व प्रधान सत्यनारायण यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक बलदेव राम, लक्ष्मी, कमलदीप वर्मा, दीपशिखा, राजनंदनी सिंह, अंकिता यादव, सतेंद्र कुमार, रामबृक्ष राम, कुंदन सिंह, सतीश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post