कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के रुप में मनाएं पीएम मोदी का जन्मदिवस : अजय सिंह कक्कू
करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को सुरहुरपुर स्थित सरयू इंटर कालेज में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन विषयक विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाने पर रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अजय सिंह कक्कू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर दीप जलाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। करहां मंडल अध्यक्ष ने आगत गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। अजय सिंह कक्कू ने कहा कि हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री जिस प्रकार लंबे समय से बिना थके और बिना रुके देश के सेवा कार्य में लगे हैं, उसी प्रकार हम भी उनके जन्मदिवस को सेवा के माध्यम से मनाएंगे। बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रुप में मनाएंगे। इस दौरान पौधरोपण, मरीजों की सेवा, चिकित्सा शिविर, फलदान आदि के अनेक सेवा कार्य आयोजित किए जायेगे।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथिद्वय पूर्व जिला पंचायत सदस्य करहां आशीष चौधरी व पूर्व मंडल अध्यक्ष रानीपुर योगेश सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षद्वय भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा, महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप, धनंजय कुमार, सरोज पांडेय, चंद्रभान सिंह, इंद्रपाल, अविनाश कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Post a Comment