पीएम किसान की एपीके फाइल भेज उड़ाये 76999 रुपये, पुलिस ने कराया वापस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना पुलिस व साइबर टीम को गुरुवार उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी, जब एक व्यक्ति के व्हाट्सएप पर पीएम किसान की एपीके फाइल भेजकर 76999 रुपये उड़ाए गए पैसे को उन्होंने वापस दिलाया। अपना वापस पैसा पाकर उस व्यक्ति ने जहां पुलिस टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, वहीं साइबर अपराध से भविष्य में सतर्क रहने की बात कही।
बता दें कि साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतकर्त्ता कमालपुर कोलौरा निवासी रामप्रताप उर्फ पप्पू सिंह पुत्र स्व. अभिमान सिंह के वाट्सअप पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीएम किसान योजना के नाम से एपीके फाइल भेजा। जिसे उन्होंने अपने फोन में जैसे ही उसे डाउनलोड किया, वैसे ही उनका फोन हैक हो गया। साथ ही उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 76999 रुपये गायब हो गए।
इस सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत की जांच के क्रम में कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना पर नियुक्त साइबर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक के फ्रॉड हुए कुल 76999 रुपये को उसके खाते में वापस कराया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने उन्हें सांकेतिक रुप से यह राशि सौंपी। पैसा वापस कराने वाली इस पुलिस टीम में उप निरिक्षक मंजेश गोड़, कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय गुप्ता, महिला आरक्षी प्रिया सिंह व शालिनी मौर्या आदि कक विशेष भूमिका रही।

Post a Comment