पूज्य पिता स्व. विजय सिंहजी से मिली जीवन की दिशा : पुनीत सिंह बंटी
करहां (मऊ) : मेरे जीवन में भी पिता हमेशा आदर्श रहे हैं। यादों के आईने में जब भी झांकता हूं, तो उनका चित्र मन में उभर आता है। उनसे मिली सीख ही मुझे हर संघर्ष में उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा देती है।
मेरे पिता स्वर्गीय विजय सिंह किसान परिवार से थे, जिनकी आय के साधन बहुत सीमित थे। इसके बावजूद उन्होंने मुझे पढ़ाया-लिखाया और इस काबिल बनाया कि मैं कमजोर व असहाय लोगों की सेवा कर सकूं।
◆पुनीत सिंह बंटी, भदीड़-मऊ


Post a Comment