करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी, करहां व लग्गूपुर पीएचसी पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार नामक 15 दिवसीय मुहिम की शुरुआत भाजपा नेत्री पूनम सरोज, किसान नेता नागेंद्र सिंह व राजापुर प्रधान प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
इस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित दवाईयां प्रदान की गई।
इसके पूर्व मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों जनार्दन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, गोपाल सिंह व प्रमोद यादव का पीएचसी अधीक्षक डाक्टर रामबदन, आयुष चिकित्सक डाक्टर आनंद कुमार गुप्ता व डाक्टर बलवंत कुमार ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया।
ज्ञातव्य हो कि महिलाओं एवं उनके ऊपर आश्रित परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके चलते हर गांवों में आशा कार्यकर्तियों द्वारा घर-घर जाकर संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है। डाक्टर रामबदन, आनंद गुप्ता व डाक्टर बलवंत कुमार द्वारा बताया गया कि केंद्र पर विभिन्न जांच बीपी, शुगर, एचबी, यूरीन टेस्ट व मौसमी वायरल बुखार से पीड़ित को मलेरिया, टाइफाइड आदि की जांच के साथ-साथ विभिन्न टीके लगाए जाते हैं। साथ ही निश्शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
कार्यक्रम में डाक्टर संतोष कुमार यादव, फार्मासिस्ट हंसराज यादव व सूबेदार, लैब लेकनीशियन चंदन यादव व धर्मेंद्र दूबे, प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मी जयप्रकाश यादव व मुहम्मद अमीर, स्टाफ नर्स उपासना राय व शशि यादव, एनएमएस सोमनाथ यादव सहित राहुल सिंह, अंकित सरोज, बालगोविंद यादव, देवंती देवी, राधेश्याम, राजकुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







Post a Comment