Top News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहे बूथ स्तर के कार्यकर्ता : सुनील गुप्ता

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहे बूथ स्तर के कार्यकर्ता : सुनील गुप्ता

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी मुहम्मदाबाद गोहना मंडल के तत्वाधान में ब्लाक सभागार कक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रुप में मनाने पर रणनीति बनाई गई।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथित्रय पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह व प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए पार्टी का बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैयार रहे। सरकार की सभी जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाना है तथा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के चुनावों में अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जिताकर निचले स्तर से पार्टी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को पड़ने वाले जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रुप में 02 अक्टूबर तक मनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा कि जिस प्रकार निरंतर हमारे प्रधानमंत्री देश की सेवा में लगे हैं, ठीक उसी प्रकार हम सभी कार्यकर्ता विविध प्रकार के सेवा कार्यों से जनता में एक नया संदेश देंगे।

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने तो संचालन जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिभुवन प्रसाद व प्रद्युम्न प्रताप, मंडल महामंत्री सुशील चौबे व राहुल सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, ठाकुर प्रसाद, राजेश सिसोदिया आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post