माँ स्व. शोभा सिंह के आदर्शों पर चल रहा पूरा परिवार : सूर्यप्रताप सिंह सूरज
करहां (मऊ) : मेरी माताजी स्वर्गीय शोभा सिंह धार्मिक, व्यावसायिक एवं कुशल गृहणी महिला थीं। उन्होंने पूरे परिवार के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा, नौकरी-व्यवसाय का पूरा ध्यान रखा। आज सम्पूर्ण परिवार उनके आदर्शों का अनुसरण कर रहा है।
पिछले वर्ष 14 सितंबर को हृदयाघात के कारण उनके आकस्मिक निधन से पहले उन्होंने घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी के साथ ईंट भट्ठा उद्योग की संचालिका रहीं। पितृपक्ष पर पिताजी, दोनो भाई व दोनो बहनों सहित सभी स्नेही स्वजनों की तरफ से माताजी के श्रीचरणों में भावपूर्ण नमन निवेदित करता हूं।
◆सूर्यप्रताप सिंह सूरज, सलेमपुर, मु.बाद गोहना, मऊ


Post a Comment