सामाजिक एवं गंभीर व्यक्तित्व के धनी थे दादाजी स्व.जगदीश सिंह : डॉ. अंजनी तोमर
करहां (मऊ) : हमारे बाबा स्वर्गीय जगदीश सिंह करहां गांव के सम्मानित, सामाजिक एवं गंभीर व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने परिवार और समाज को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवार को आर्थिक व सामाजिक रुप से प्रतिष्ठा दिलाने में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। उनके स्थापित उच्च आदर्शो का अनुसरण करना हमारा परम कर्तव्य है।
पितृपक्ष एक ऐसा अवसर है, जब हम अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञ भाव से श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान करते हैं। संपूर्ण परिवार व स्नेही-स्वजनों की तरफ से दादाजी को भावपूर्ण नमन एवं सादर श्रद्धासुमन निवेदित है।
◆डाक्टर अंजनी तोमर, करहां-मऊ।


Post a Comment