मालव प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता की ली गई शपथ, टीएलएम निर्माण में अग्रणी शिक्षक का हुआ सम्मान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मालव में मंगलवार को जिले भर में टीएलएम निर्माण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक फहद अहमद का स्वागत किया गया। साथ ही विभागीय निर्देशों के अनुपालन में शुरु किए गए स्वच्छता पखवाड़े पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
बता दें कि सोमवार को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान अर्थात मऊ डायट पर पूरे जनपद भर के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और माध्यमिक संवर्ग के शिक्षकों का टीएलएम तथा नवाचार मेला आयोजित किया गया था। इसमें शिक्षकों द्वारा अच्छे से अच्छा टीएलएम बना कर ले जाना था तथा उस पर अपनी प्रस्तुतियां भी देनी थी। इस क्रम में प्राथमिक विद्यालय मालव से सहायक अध्यापक फहद अहमद ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने हाथों निर्मित टीएलएम सहित उल्लेखनीय प्रस्तुति दिया, जिससे निर्णायक मंडल काफी प्रभावित हुआ।
जनपद स्तर पर प्राथमिक संवर्ग में प्राथमिक विद्यालय मालव के सहायक अध्यापक फहद अहमद को प्रथम पुरस्कार मिला। इस शानदार उपलब्धि को विद्यालय परिवार ने आज प्रार्थना स्थल पर ही प्रधानाध्यापक, समस्त उपस्थित शिक्षकों व बच्चों के बीच उनका माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराकर तथा बच्चों ने जोरदार तालियां बजाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, रामकेर राम, राम किशोर राम, उमेश भारती, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छट्ठू प्रसाद गुप्ता, सुलमती चौहान, आरती सिंह तथा सभी रसोईया व विद्यार्थी मौजूद रहे।


Post a Comment