करहां भाजपा मंडल की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैठक संपन्न
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के करहां मंडल में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार को मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित किया गया। इस बैठक में संगठन की कार्ययोजना, मतदाता संपर्क और बूथ स्तर तक की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा मऊ के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने का अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के ब्लॉक संयोजक छोटू प्रसाद ने बूथ प्रबंधन और स्थानीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उपाय साझा किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों तक पार्टी की विचारधारा और विकास योजनाओं को ले जाना ही जीत की कुंजी है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक गांव और वार्ड में संगठनात्मक कार्य पूरे करें। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा चंद्रकांत तिवारी ने किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा को पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया। सभा का समापन राष्ट्रगान और पार्टी के विजय संकल्प के साथ हुआ।
इस मौके पर पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व महाप्रधान करहां आशीष चौधरी, महामंत्रीद्वय अंकित सरोज व रितिक सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ड्यूक, संयोजक मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा बालगोविंद यादव, ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि धनंजय सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।





Post a Comment