Top News

समाजसेवी स्वदेश सिंह ने 240 व्रती महिलाओं को भेंट की साड़ी

समाजसेवी स्वदेश सिंह ने 240 व्रती महिलाओं को भेंट की साड़ी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक अंतर्गत भदीड़ गांव निवासी व ग्रेटर नोएडा में जिम्स संस्थान के सीईओ समाजसेवी स्वदेश कुमार सिंह रौशन ने सोमवार की शाम छठ पर्व पर अपने गांव के विभिन्न घाटों पर जाकर कुल 240 व्रती महिलाओं को साड़ी भेंट किया। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर आस्था के महापर्व की शुभकामनाएं प्रदान की एवं कठिन व्रत के उनके हौसले को सलाम किया।

बता दें कि बाहर रहते हुए भी स्वदेश सिंह रौशन प्रायः गांव-क्षेत्र में समाजसेवा के विभिन्न कार्य करते रहते हैं। उनके द्वारा गांव के मुख्य द्वार सहित सभी देवालयों का जीर्णोद्धार करके सुंदरीकरण कराया जा चुका है। पिछले वर्ष छठ पर्व पर भी उन्होंने गांव में 144 साड़ियों का वितरण किया था।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के समय भदीड़ ग्राम पंचायत के कुल 06 जलाशयों पर श्रद्धापूर्वक लोक आस्था का महान पर्व छठ मनाया गया। इस दौरान गांव के सहयोगियों राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, अमरजीत कन्नौजिया, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह टिंकू, आशुतोष सिंह, मुन्ना यादव, अंजनी सिंह, रंचक राजभर, सीताराम, विद्यावती देवी, कमलेश सिंह, सुनीता देवी, मृत्युंजय सिंह आदि के साथ मिलकर उन्होंने साड़ी वितरित की। 

राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज के सामने वाले पोखरे पर 103, भदीड़ ताल वाले जलाशय पर 33, सोनौरा टेनुआ कुटी वाले जलाशय पर 80, सोनौरा शिव मंदिर जलाशय पर 13, सोनौरा पुरानी पोखरी पर 11 व्रती माताओं-बहनों को कुल 240 साड़ियां भेंट कर उनके सुखद व मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर इंद्रसेन सिंह, रजनीश मौर्य, सूर्यजीत सिंह, विनीत कुमार, प्रिंस सिंह, रामप्रताप यादव, रतन कन्नौजिया, विक्की राजभर, तुषार यादव आदि उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post