Top News

देवलास मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया उद्घाटन

देवलास मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया उद्घाटन

करहां (मऊ) : आस्था और परंपरा के संगम देवलास मेले का शुभारंभ रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने फीता काटकर किया। छठ महापर्व पर आयोजित यह ऐतिहासिक मेला जनपद का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता है। उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयभीम कुमार, रामदरश यादव, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर पांडेय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

देवकली देवलास का यह स्थल प्राचीन धार्मिक महत्व रखता है, जहां छठ पर्व पर दूर-दूर से श्रद्धालु जुटते हैं। मेले में झूले, चरखी, खजला, कंबल, गांधी आश्रम, लकड़ी के सामान, घोड़े, मीना बाजार आदि स्टॉलों ने पूरे परिसर की रौनक बढ़ा दी है। मेला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसका उद्घाटन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया।

अपने संबोधन में श्री राय ने कहा कि देवकली देवलास एकता और सौहार्द का प्रतीक स्थल है, जहां सभी समाजों के लोग एक साथ आस्था प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पौराणिक मेले को सरकारी मेला घोषित कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। साथ ही सूर्य मंदिर परिक्रमा मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर ओमप्रकाश पांडेय, उमाशंकर सिंह दाढ़ी, अमरनाथ चौहान, ग्राम प्रधान अभिषेक यादव, हरिनाथ प्रसाद, राजेंद्र यादव, राहुल सिंह, हरी पांडेय, गिरजेश पांडेय, रामसरन यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post