छठ पर्व पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करहां परिक्षेत्र में लोक आस्था का महान पर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को सायंकाल डूबते हुए सूर्य को छठ पर्व की व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर परिवार की सुख शांति की कामना की।
बता दें कि बाबा घनश्याम साहब की तपस्या स्थली गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। जहां मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की भारी पुलिस फोर्स के साथ निगरानी की जा रही थी।
इसके अलावा शमशाबाद कुटी, भदीड़, कमालपुर पहाड़पुर, मालव, देवरिया खुर्द, राजापुर, तिलसवा, हिंडोला, बरसवां, नेवादा, नगपुर, देवरिया बुजुर्ग, दपेहड़ी, दतौली, याकूबपुर, अरैला, भांटी, चेरुईडीह आदि गांवों के सभी जलाशयों पर भी भारी भीड़ देखी गई।
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात अब रात भर निराजल व्रत रहते हुए श्रद्धालु महिलाएं उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने हेतु प्रतीक्षा करेंगीं। उगते सूर्य को सलाम करने के पश्चात व्रत का पारण होगा। इस प्रकार चार दिन चलने वाले लोकआस्था के इस पर्व का विश्राम होगा।






Post a Comment