Top News

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर चला जागरुकता अभियान

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर चला जागरुकता अभियान

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की महिला उप निरिक्षिका माधुरी सागर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मंगलवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत रेलवे स्टेशन परिसर, विजय चौक व बरामदपुर स्थित पब्लिक बालिका इंटर कालेज में महिलाओं व बालिकाओं के बीच नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर उन्हें जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में आत्मरक्षा की भावना विकसित करना तथा समाज में नारी के प्रति सम्मान और सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के महत्व के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें प्रमुख रुप से 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु सेवा, 101 अग्निशमन सेवा आदि शामिल रहे। इस दौरान बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को सुना गया। उन्हें यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में साहसपूर्वक आगे बढ़ें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की सहायता लेंकर आसन्न संकटों से छुटकारा पाएं।



Post a Comment

Previous Post Next Post