Top News

एफआईआर- सड़क हादसे में घायल की मौत, किशोरी लापता, अंबेडकर प्रतिमा रखने में केस

एफआईआर- सड़क हादसे में घायल की मौत, किशोरी लापता, अंबेडकर प्रतिमा रखने में केस

सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम, अज्ञात बाइक चालक पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हुए वलीदपुर निवासी प्रेमचंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पुत्र हरिकेश की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 7 जून को प्रेमचंद वलीदपुर स्थित बीआरके इंटर कालेज के समीप बारात में जाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान रामनगर मोड़ की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल प्रेमचंद को पहले आजमगढ़ और बाद में बेहतर इलाज के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया, जहां 9 जून को उनकी मृत्यु हो गई।

----–-----––--–---–----------//----------–--------------------

किशोरी के लापता होने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता हो जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडरपुर निवासी मोहम्मद सैफ को नामजद किया गया है। पुलिस इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

पीड़ित पिता के अनुसार 9 जून को आरोपित बाइक से उनके गांव पहुंचा और उनकी पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया। काफी तलाश के बाद जब स्वजन आरोपित के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने किशोरी के संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। 

-----------------------------------//--------------------–-–-----

अंबेडकर प्रतिमा रखने के प्रयास में 10 नामजद समेत 15 अज्ञात पर केस

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के विनोदपुर गांव में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के द्वारा केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार यूपी डायल 112 की सूचना पर पहुंची टीम ने पाया कि राजस्व अभिलेखों में सड़क और नवीन परती के रुप में दर्ज भूमि पर प्रतिमा रखने की तैयारी की जा रही थी। राजस्व विभाग द्वारा रोकने के बावजूद कुछ लोगों ने प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस ने प्रतिमा को मौके से हटवा दिया।

मामले में ग्राम प्रधान चाल्हा हरेंद्र चौहान, वकील राम, ओमकार, बलवंत, धर्मेंद्र, शिवशंकर, अनिल, शिव, पंकज निवासीगण तियरा तथा विवेकानंद गौड़ निवासी विनोदपुर समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post