मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत बच्चों ने सीखा प्राणायाम व ध्यान
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के नगरीपार प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक शिविर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को प्राणायाम एवं ध्यान का महत्व बताते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
बता दें कि विभाग के निर्दशों के क्रम में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को प्रातः प्राणायाम एवं ध्यान कराया गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य वर्धक खाद्य पदार्थो के महत्व तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई।
सहायक अध्यापिका शगुफ्ता परवीन ने बच्चों को प्राणायाम और ध्यान की विधि सिखाई तथा बताया कि नियमित अभ्यास से मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य। ऐसी गतिविधियां बच्चों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अनुशासन की ओर प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में शिक्षकगण शहनाज बानो, संजय, सुनीता, शशिकला और ट्विंकल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment