Top News

सौसरवां कमालुद्दीनपुर की ऐतिहासिक रामलीला में लगे मेले के बीच अंगद-रावण संवाद लक्ष्मण शक्ति के प्रसंग ने बांधा शमां

सौसरवां कमालुद्दीनपुर की ऐतिहासिक रामलीला में लगे मेले के बीच अंगद-रावण संवाद लक्ष्मण शक्ति के प्रसंग ने बांधा शमां

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सौसरवां कमालुद्दीनपुर में चल रही 81 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार की रात श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। रामलीला के मंच पर प्रस्तुत हुए अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति के प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ज्यों ही वीर अंगद ने रावण के दरबार में जाकर उसका घमंड तोड़ा और चरण गाड़े, पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद जब मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हुए और भगवान राम विलाप करने लगे, तो वातावरण द्रवित हो गया। दर्शक खुद को उस भावनात्मक क्षण का हिस्सा मानने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार मंच पर राम की भूमिका शिवम पांडेय, लक्ष्मण की आयुष पांडेय, हनुमान की राजेश पांडेय, अंगद की प्रदीप पांडेय, रावण की आशुतोष पांडेय तथा मेघनाद की भूपेंद्र कुमार पांडेय ने शानदार अदायगी के साथ निभाई। उनके सजीव संवाद, हावभाव और नाटकीय ऊर्जा ने मंचन को जीवंत बना दिया। मेला परिसर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी भीड़ रही। मंचन के दौरान धार्मिक संगीत, प्रकाश व्यवस्था और जयकारों से वातावरण भक्ति रस में डूब गया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजबिहारी सिंह ने बताया कि बुधवार को रामलीला के अंतिम दिन भगवान राम की राजगद्दी सहित समय चक्र नामक नाटक का मंचन किया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post