पशु आरोग्य मेले में पशु पालकों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने का किया गया आह्वान
◆मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने पशुपालन को बताया स्वरोजगार का माध्यम
◆732 पशुओं का मुफ्त परीक्षण कर दी गई दवा: डॉ. संजय सिंह
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के नासिरपुर गांव में मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रानीपुर व विशिष्ट अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार गिरी ने गौपूजन कर किया।
मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार नंद बाबा पुरस्कार, नंदिनी कृषक समृद्धि, मुख्यमंत्री गोसंवर्धन व चारा विकास जैसी कई योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों को सशक्त बना रही है।
डॉ. अरविंद गिरी ने कहा कि पशुपालन न सिर्फ आजीविका का साधन है बल्कि हमारी संस्कृति से भी जुड़ा है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि बरसाती मौसम में पशुओं को नियमित कीड़े की दवा व मच्छर से बचाव की व्यवस्था करनी चाहिए।
चिरैयाकोट पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि मेले में 732 पशुओं की स्वास्थ्य जांच व उपचार निःशुल्क किया गया। साथ ही उन्हें दवा एवं अन्य पोषक पदार्थ वितरित किये गए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश मिश्र व सुधीर दूबे व पशु चिकित्सकों ने आगत गणमान्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर रानीपुर बीडीओ रमाकांत, बीईओ सुनील कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी इटौरा डाक्टर धर्मेंद्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी खुरहट डाक्टर कन्हैया लाल, पशुधन प्रसार अधिकारी भूषण यादव, सत्यप्रकाश यादव, प्रधान प्रतिनिधि बीनू बाबा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज राम, चंदन दूबे, वीरभान राम, पूर्व प्रधान कामता राम, मंजू देवी, बैजनाथ राम, शशिकला, मत्तू राम, मंशा देवी, संकठा प्रसाद, बेचनी देवी, चंदन दूबे सहित अनेक गणमान्य लोग व सैकड़ों पशुपालक मौजूद रहे।










Post a Comment