कोठिया धाम में ब्रह्म गायत्री यज्ञ की हुई पूर्णाहुति, लगा मेला
•पांच दिनों से चल रही थी ब्रह्म गायत्री जप यज्ञ
•पूर्णाहुति में पहुंचे आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया ने लोंगो को किया सम्मानित
करहां, (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक स्थित कोठिया धाम के ब्रह्मलीन संत ब्रह्मर्षि रामकृष्णजी महाराज की स्मृति में आयोजित पंचदिवसीय ब्रह्म गायत्री यज्ञ के पांचवे दिन बुधवार को आठ लाख जप की संख्या पूर्ण की गई। इसके बाद हवन पूर्णाहुति पूर्वक भंडारे का आयोजन किया गया एवं भव्य मेले का लोंगो ने आनंद लिया।
मिली जानकारी के अनुसार यहां के सिद्ध ब्रह्मलीन संत रामकृष्ण दासजी महाराज के समय से जप यज्ञ की परंपरा चली आ रही है। पुजारी भोला शुक्ला ने बताया कि जप यज्ञ के समान श्रेष्ठ कोई भी यज्ञ नहीं है। जप के माध्यम से धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। अत: हमें अपने जीवन मे समस्त प्रयास करते हुए जप में पूर्ण निष्ठा रखनी चाहिए। सर्वत्र तथा सर्वकाल में जप करना प्रशस्त है। 'यज्ञाति जप यज्ञ अर्थात अनेक यज्ञों में जप यज्ञ श्रेष्ठ है। भगवान श्रीकृष्ण ने जप की श्रेष्ठता को मान्यता देते हुए कहा है कि मैं ही यज्ञो में सर्वश्रेष्ट जपयज्ञ हूँ। 'यज्ञानां जप यज्ञोस्मि।' श्रीमद आद्य जगद्गुरू शंकराचार्य भगवतपाद ने भी जप को ही योगक्षेम का कारण माना है और कहा है कि 'तवापर्णे कर्णे विशति मनुवर्णे फलमिदम्। जन: को जानीते जननि जपनीयं जप विधौ।।
उन्होंने बताया कि अपने जीवन काल में जप यज्ञ, वैदिक शिक्षा और तपश्चर्या की पराकाष्ठा प्राप्त करने वाले दिव्य संत ब्रह्मर्षि रामकृष्णजी महाराज परोपकाराय उदारचरितः स्वभाव के स्वामी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कभी धन को हाथ नहीं लगाया। जो उनका था वह सबका था। यज्ञाचार्य पंडित सुदामा पांडेय के अनुसार दर्जनों विद्वान विप्रजनों के द्वारा 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चली पंच दिवसीय महायज्ञ में 8 लाख ब्रह्म गायत्री मंत्र का जप किया गया। जप के उपरांत आज मुख्य यजमान भदीड़ गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक सिंह के नेतृत्व में दशांश हवन, तर्पण व मार्जन किया गया। इसके उपरांत भव्य भंडारे में सैकड़ों लोंगो ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान यहां परंपरागत मेले का क्षेत्रीय लोंगो ने आनंद लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे आयोजक अनिल सिंह सिसोदिया ने दर्जनों गणमान्य व जनसामान्य लोंगो को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। अनेक क्षेत्रीय गांवों के लोग यज्ञ में शामिल हो यज्ञ मंडप की परिक्रमा किये। शुक्रवार को मेले में हजारों क्षेत्रीय एवं दूरदराज के लोंगो के आने से काफी भीड़ रही। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद देखी गई। स्वयं प्रभारी निरिक्षक कमलकांत वर्मा व उप निरीक्षक सुरजीत मेले के संचालन का नेतृत्व कर रहे थे।
इस अवसर पर भोला शुक्ला, चन्द्रविजय सिंह, साधु यादव, हरिचरन पांडेय, प्रवीण कुमार राय, प्रणव कुमार चतुर्वेदी, मुन्ना यादव, मन्नू चौबे, शिवम मिश्र, स्वतंत्र सिंह, डॉक्टर सादिक, लव चतुर्वेदी, जयप्रकाश मिश्र, पुनीत सिंह, चंडी तिवारी, अभिषेक सिंह टिंकू, दीपक पाठक, रौशन चौबे, प्रमोद तिवारी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।









Post a Comment