कटगरी को हराकर गाजीपुर ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब
करहां के शाहटोला में आयोजित हुई बाल कबड्डी प्रतियोगिता, कुल 25 टीमों के बीच हुई संघर्षपूर्ण टक्कर
करहां (मऊ) : करहां गांव के शाहटोला में रविवार को दिन व रात में बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आमंत्रित कुल 25 टीमों ने आपस मे संघर्षपूर्ण मुकाबले से दर्शकों का मन मोह लिया। अंततः फाइनल मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने कटगरी की टीम को 17-08 अंको के अंतराल से पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता बना। विजेताओं को ट्राफी, नकद इनाम, व्यक्तिगत व टीम पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
रविवार सायंकाल प्रधान प्रत्याशी करहां डाक्टर आफताब आलम गुड्डू एवं जिला पंचायत प्रत्याशी महेंद्र यादव ने मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। सोमवार भोर में फाइनल मुकाबला गाजीपुर और कटगरी की टीमों के बीच खेला गया। अंततः इस रोमांचक मुकाबले में कटगरी की टीम को 09 अंको से परास्त होकर उपविजेता ट्राफी से संतोष करना पड़ा। गाज़ीपुर की टीम ने 17-08 अंको के अंतराल से विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।
हाशिम शाह ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कादिर शाह, फैसल खां, अबरार अहमद, सूरज कुमार, शाहजमान अंसारी, इस्तेयाक, अरबाज़, कादिर, मेराज, अफजाल, राशिद, मोहज़्ज़म, मोहज़्ज़म आदि सैकड़ों दर्शकगण उपस्थित रहे।


Post a Comment