प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर बांटे गए 321 कंबल
करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र 22 वर्ष में ग्राम प्रधान चुने जाने वाले, प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के ख़ालिसा गांव के तीन बार प्रधान रहे स्वर्गीय सुनील कुमार उर्फ गिल्लू राय की चौथी पुण्यतिथि उनके शिक्षण संस्थान बी.एस.आर.के. इंटर कालेज रामनगर मोड़ पर सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वैदिक ब्राह्मणों के पूजन-अर्चन के बीच उपस्थित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनके भाई व विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने 321 असहाय, गरीब व जरुरतमंद स्त्री-पुरुषों को कंबल प्रदान किया।
इस दौरान पूर्व शिक्षक नेता व एमएलसी स्व. पंचानन राय के भाई परमानंद राय ने कहा कि स्वर्गीय सुनील कुमार राय गिल्लू बाबू के अंदर बेहद युवावस्था से ही समाज सेवा की भावना भरी हुई थी। उन्होंने अपने जीवित रहते गरीब, असहाय व जरुरतमंदो की हमेशा खुले मन से सेवा की। इसके प्रतिफल स्वरुप जनता ने भी उन्हें तीन बार प्रधान बनाया। आज उन्ही के आचरणों का अनुसरण करते हुए उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके भाई द्वारा कंबल वितरण कर समाजसेवा की उनकी भावना को मजबूती प्रदान की जा रही है। इनका यह कार्य बेहद सराहनीय है।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रजनीश राय ने किया। इस अवसर पर सुभाष यादव, विजयबहादुर सिंह, अनिल राय, कमलेश यादव, जयेंद्र यादव, सुनीता देवी, रामभजन यादव, सुभाष राय, शबीब रिजवी, शिखा राय, रामभजन यादव, मीना राय, कालेद्र राय, अरुण कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment