Top News

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

समृद्धि अव्वल, अर्चना साहनी को दूसरा व शिवांगी शर्मा को मिला तीसरा स्थान

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के त्रिपाठी चित्र मंदिर स्थित फैशन प्लस मॉल में रविवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और आसपास के गांवों से आए करीब 42 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के चित्रों का मूल्यांकन कर समृद्धि को प्रथम, अर्चना साहनी को द्वितीय तथा शिवांगी शर्मा को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एरिया मैनेजर संजय पांडेय ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ कई छुपी हुई प्रतिभाएं होती हैं, जिन्हें ऐसे आयोजनों के माध्यम से मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को उनकी कला और रचनात्मकता के लिए सम्मानित किया जाता है तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। साथ ही उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

इस अवसर पर फैशन प्लस माल के प्रबंधक अभय कुमार सिंह, राजीव प्रजापति, मंजू चौरसिया, मोनू कुमार भारती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post