Top News

ब्लाक प्रमुख की बिटिया उन्नति सिंह का नेशनल बास्केटबाल टीम में चयन से हर्ष

ब्लाक प्रमुख की बिटिया उन्नति सिंह का नेशनल बास्केटबाल टीम में चयन से हर्ष

•मुहम्मदाबाद गोहना की वर्तमान प्रमुख रानू सिंह व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्व. अजीत सिंह की बिटिया है उन्नति

•भारतीय विद्यालय खेल महासंघ एसजीएफआई की अंडर-19 राष्ट्रीय महिला बास्केटबाल टीम में हुई चयनित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की प्रमुख व देवसीपुर निवासिनी रानू सिंह व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्वर्गीय अज़ीत सिंह की होनहार बिटिया एवं उत्कृष्ट बास्केटबाल खिलाड़ी उन्नति सिंह का चयन एसजीएफआई अर्थात भारतीय विद्यालय खेल महासंघ की अंडर-19 महिला बास्केटबाल राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। इस सूचना से राजस्थान राज्य के कोटा स्थित गुरुकुल करियर प्वाइंट इंस्टीट्यूट में पढ़ रही उन्नति सिंह के संस्थान सहित खेल जगत एवं क्षेत्रीय लोंगो में हर्ष का माहौल है। इस गौरवपूर्ण चयन पर संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों, स्टाफ सहित मऊ जनपद व मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के निवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

अजीत एक्सप्रेस व जागरण संवाददाता से उन्नति सिंह के कोच नासिर अहमद व रानू सिंह ने दूरभाष पर बताया कि अपने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कहा कि उन्नति की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून ही उनकी सफलता का आधार है। उन्होंने विश्वास जताया कि उन्नति राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर गांव-क्षेत्र, देश-प्रदेश व संस्थान का नाम रौशन करेंगी।

बता दें कि एसजीएफआई अर्थात भारतीय विद्यालय खेल महासंघ देश की एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्था है, जो स्कूल स्तर पर विभिन्न खेलों के संचालन और विकास का कार्य करती है। इसके अंतर्गत बास्केटबाल, क्रिकेट, फुटबाल, एथलेटिक्स सहित अनेक खेलों की राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। एसजीएफआई की अंडर-19 राष्ट्रीय महिला बास्केटबाल टीम में चयन किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, क्योंकि इसमें देशभर के श्रेष्ठ स्कूली खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। उन्नति सिंह की इस सफलता को गुरुकुल करियर प्वाइंट इंस्टीट्यूट के लिए भी गर्व का क्षण बताया गया है। संस्थान के प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं खेलों के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

उन्नति की इस सफलता भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, विधानसभा की निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्षद्वय भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह आदि ने बधाई देते हुए बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post